मंगलायतन विश्वविद्यालय में मनाई गई महर्षि चरक जयंती

मंगलायतन विश्वविद्यालय के मंगलायतन आयुर्वेदा मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर में प्राचीन चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद के विद्वान महर्षि चरक जयंती का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रंगोली व पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता के साथ ही गोष्ठी का आयोजन हुआ। विद्यार्थियों ने रंगोली और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में भाग लिया। रंगोली प्रतियोगिता में छात्रों ने अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए विभिन्न रंगों से सुंदर आकृतियां बनाई। रंग-बिरंगी रंगोली ने विश्वविद्यालय परिसर को जीवंत बना दिया। वहीं, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में छात्रों ने महर्षि चरक के जीवन और उनके विचारों को…

Read More

मंगलायतन विवि ने मनाया राष्ट्रीय पुस्तकालय दिवस

मंगलायतन विश्वविद्यालय में पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग ने केंद्रीय पुस्तकालय के संयुक्त तत्वावधान में १२ अगस्त को राष्ट्रीय पुस्तकालय दिवस मनाया। पुस्तकालय विभाग के अध्यक्ष डॉ अशोक कुमार उपाध्याय ने कार्यक्रम की शुरुआत डॉ एस आर रंगनाथन के छायाचित्र पर माल्यार्पण करके की। डाण् उपाध्याय ने भारत में डॉ एस आर रंगनाथन के पुस्तकालय के क्षेत्र में योगदान के बारे में सभी को अवगत कराया। उन्होंने कहा की पुस्तक ज्ञान का भंडार है और पुस्तकालय हमें सीखने, ज्ञान का विस्तार करने और सूचना, संसाधन और व्यापक रूप से दुनिया से जुड़ने का अवसर प्रदान करता है।  इस दौरान डॉ दीपमाला, डॉ मुशाहिद अली, दिनेश व्यास, हितेश शर्मा और गौरव मिश्रा तथा छात्र एवं छात्राये आदि उपस्थित रहे।

Read More

काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव पर हुई प्रतियोगिता

मंगलायतन विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना की पांचवी इकाई द्वारा काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में स्वयं सेवकों व विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया और स्वतंत्रता संग्राम के बलिदानियों का स्मरण किया। कार्यक्रम समन्वयक डा. पूनम रानी ने ब्रिटिश हुकूमत की चूल्हें हिलाने वाले काकोरी कांड को देश की स्वतंत्रता में अहम बताया और इस कांड में शामिल रहे क्रांतिकारियों के संबंध में विस्तार से चर्चा की। संचालन कार्यक्रम अधिकारी रामगोपाल सिंह ने किया। इस दौरान चित्रकला व वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन भी हुआ। चित्रकला…

Read More

मंगलायतन विश्वविद्यालय में परमाणु विरासत पर हुआ व्याख्यान

मंगलायतन विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ एप्लाइड साइंसेज ने नागासाकी दिवस पर विशेष सत्र के साथ अपने एप्लाइड साइंसेज व्याख्यान श्रंखला की शुरुआत की। शिप्रा ब्लॉक में आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न विषयों के 75 छात्र उपस्थित रहे। प्रो. वाईपी सिंह ने ‘‘परमाणु भौतिकी और मानवीय परिणाम: हिरोशिमा और नागासाकी की विरासत’’ शीर्षक पर व्याख्यान प्रस्तुत किया। उन्होंने परमाणु भौतिकी के वैज्ञानिक सिद्धांतों और परमाणु बमबारी के गहरे मानवीय प्रभावों पर चर्चा की। कार्यक्रम में परमाणु युद्ध के नैतिक प्रभावों पर महत्वपूर्ण विचार-विमर्श हुआ। सत्र की शुरुआत प्रो. मनीषा शर्मा के…

Read More

हरियाली तीज महोत्सव पर सुहाग प्रतीक किए भेंट

मंगलायतन विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा हरियाली तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। आयोजन में कार्यक्रम अधिकारी डा. सोनी सिंह व डा. उन्नति जादौन ने विश्वविद्यालय में कार्यरत महिला सफाई कर्मियों को शुभकामनाएं देते हुए सुहाग चिन्ह एवं खाद्य सामग्री का वितरण किया। कार्यक्रम अधिकारी ने अपने संदेश में कहा कि यह महिलाओं के प्रेम एवं सौहार्द का उत्सव है। इसमें सावन की शीतल मंद सुगंधित बयार में झूला झूलने का अनूठा ही आनंद है। कार्यक्रम समन्वयक डा. पूनम रानी ने हरियाली तीज के महत्व पर प्रकाश डाला। कुलपति…

Read More

विश्व फेफड़े कैंसर दिवस पर निकाली गई जागरूकता रैली

मंगलायतन विश्वविद्यालय के पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन एवं बायोटेक्नोलॉजी विभाग द्वारा विश्व फेफड़े कैंसर दिवस मनाया गया। इस दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों व विद्यार्थियों के साथ जन जागरूकता रैली निकाली गई। विश्वविद्यालय परिसर से गांव किला बेसवां तक निकाली गई रैली में विद्यार्थी ग्रामीणों को नशा छोड़ने के लिए जागरूक करते हुए चल रहे थे। हाथों में लिए स्लोगन पट्टिकाओं के साथ गगनभेदी नारे भी लगाए। कार्यक्रम का शुभारंभ कुलपति प्रो. पीके दशोरा, कुलसचिव ब्रिगेडियर समरवीर सिंह, संयुक्त कुलसचिव प्रो. दिनेश शर्मा, डीन एकेडमिक प्रो. अब्दुल…

Read More

ऑपरेशन एंड सप्लाई चैन मैनेजमेंट पर हुई वेबिनार

मंगलायतन विश्वविद्यालय के ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट सेल व टीसीएस आईओएन के संयुक्त तत्वावधान में वेबिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विषय ‘‘ऑपरेशन एंड सप्लाई चैन मैनेजमेंट’’ था। वेबिनार का उद्देश्य विद्यार्थियों को संचालन एवं आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन की गतिशील दुनिया में आवश्यक ज्ञान एवं अंतर्दृष्टि प्रदान करना था। कार्यक्रम में वाणिज्य एवं प्रबंधन विभाग के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। वेबिनार में आईआईएम, विशाखा-पटनम के विशेषज्ञों का एक प्रतिष्ठित पैनल शामिल रहा। जिसमें सूचना प्रणाली विभाग की प्रो. नीना पांडे ने आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन पर अपने बहुमूल्य अनुभव और अंतर्दृष्टि…

Read More

स्वयं सेवकों और विद्यार्थियों ने ली पंच प्राण प्रतिज्ञा

मंगलायतन विश्वविद्यालय में राष्ट्र सेवा की प्रेरणा देते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के स्वयं सेवकों और विद्यार्थियों ने पंच प्राण प्रतिज्ञा ली। पंच प्राण प्रतिज्ञा का कार्यक्रम न केवल विद्यार्थियों के लिए एक प्रेरणा स्रोत बना उन्होंने पांच संकल्पों को अपने जीवन में उतारने का प्रण लिया। कार्यक्रम समन्वयक डा. पूनम रानी ने बताया कि पंच प्राण प्रतिज्ञा का उद्देश्य राष्ट्र प्रेम और सेवा की भावना को जागरूक करना है। इस प्रतिज्ञा ने विद्यार्थियों को अपनी जिम्मेदारियों और कर्तव्यों को समझने और निभाने की प्रेरणा दी है। डा. नियति…

Read More

मंगलायतन विश्वविद्यालय में पीएचडी कोर्स वर्क की परीक्षाएं शुरू

मंगलायतन विश्वविद्यालय में पीएचडी कोर्स वर्क 2023-24 की परीक्षाओं की शुरुआत हो गई है। परीक्षाएं शुक्रवार तक चलेंगी। परीक्षा में अंग्रेजी, राजनीति शास्त्र, वाणिज्य एवं प्रबंधन, हिंदी, जीव विज्ञान, गणित, रसायन विज्ञान, विधि, शिक्षा आदि विषयों से संबंधित 148 शोधार्थी शामिल हुए। इस परीक्षा का उद्देश्य शोधार्थियों की शोध संबंधी क्षमताओं का मूल्यांकन करना है। परीक्षा नियंत्रक प्रो. दिनेश शर्मा, डीन रिसर्च प्रो. रविकांत, विभागाध्यक्ष प्रो. अशोक पुरोहित ने परीक्षा के दौरान कक्षों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को देखा। परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों को…

Read More

जूनियर्स का हुआ स्वागत, फ्रेशर पार्टी में छाया उत्साह का माहौल

मंगलायतन विश्वविद्यालय के मंगलायतन आयुर्वेदा मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर में आयोजित फ्रेशर पार्टी में नए सत्र में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। सीनियर छात्रों द्वारा आयोजित इस ‘‘आरंभ’’ कार्यक्रम में नए छात्रों को विश्वविद्यालय की संस्कृति, नियमों और अध्ययन के तरीके से अवगत कराया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रति कुलपति प्रो. सिद्दी विरेशम, डीन एकेडमिक प्रो. अब्दुल वदूद सिद्दीक ने दीप जलाकर किया। उन्होंने विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय के बारे में जानकारी दी और उन्हें अपनी पढ़ाई में सफल होने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्य…

Read More