महिला दिवस पर नारी शक्ति को किया सम्मानित

Spread the love

मंगलायतन विश्वविद्याल में सोमवार को विश्व महिला दिवस पर महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विश्वविद्यालय परिवार की नारी शक्ति ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में नृत्य, संगीत व गीत की त्रिवेणी प्रवाहित हुई।
मुख्य अतिथि डीवीपीए की विभागाध्यक्ष डा. पूनम रानी ने कहा कि हम महिलाएं वर्ष के प्रत्येक दिन अपने परिवार व समाज के लिए जीते हैं। महिला दिवस एक ऐसा दिन है जो सिर्फ हम अपने लिए जीती हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विजया सिंह ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से कार्य क्षेत्र में महिलाओं की एकता व सशक्तिकरण को बल मिलता है। बिन्नी गोपाल राजपूत, मैथिली शर्मा, डा. ममता रानी, डा. तलत, डा. उन्नति ने भी विचार व्यक्त करते हुए कहा कि महिला समाज का अटूट अंग हैं जिनकी समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका है। संचालन डा. नियति शर्मा ने किया। व्यवस्था में श्वेता भारद्वाज, याशिका गुप्ता का सहयोग रहा। सराहनीय योगदान और विशेष उपलब्धियों के लिए नारी शक्ति को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मनीषा उपाध्याय, शिप्रा, नीलम, डॉली, डा. प्रेमलता, रुचि, मोहिनी, आंचल, डा. आकांक्षा, पूजा, डा. शालू, डा. अनुराधा, डा. प्रतिभा, डा. दिवा, दुष्यंत, करिश्मा आदि थी।

Related posts