एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत किया पौधरोपण

Spread the love

मंगलायतन विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की सभी इकाइयों ने ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान चलाया। इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण की रक्षा और हरियाली को बढ़ावा देना था। शिक्षकों व स्वयंसेवकों ने विश्वविद्यालय परिसर में पौधे लगाए। जिसमें पीपल, नीम, आम, जामुन आदि के पौधे थे।
प्रति कुलपति ने कहा कि पेड़ हमारी माताओं की तरह हैं, जो हमें जीवन देते हैं और हमारी रक्षा करते हैं। इस पहल का उद्देश्य पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और पेड़ों की देखभाल करने के लिए प्रोत्साहित करना था। कुलसचिव ब्रिगेडियर समरवीर सिंह ने अभियान की सराहना की और कहा कि यह पर्यावरण संरक्षण के प्रति विश्वविद्यालय की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी डा. पूनम रानी, डा. उन्नति जादौन, डा. सोनी सिंह, रामगोपाल सिंह ने कहा यह अभियान विद्यार्थियों को पर्यावरण के प्रति उनकी जिम्मेदारियों को समझाने के लिए चलाया गया है। कुलपति प्रो. पीके दशोरा, संयुक्त कुलसचिव प्रो. दिनेश शर्मा, प्रशासनिक अधिकारी गोपाल राजपूत ने अभियान पर प्रसन्नता व्यक्त की।

Related posts