मानव जीवन को समृद्ध बनाती हैं किताबें: कुलपति

Spread the love

मंगलायतन विश्वविद्यालय की सेंट्रल लाइब्रेरी में आयोजित पुस्तक प्रदर्शनी का समापन हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में शिक्षकों व विद्यार्थियों की भीड़ प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए नजर आई। उन्होंने विभिन्न विषयों से संबंधित पुस्तकों के लिए पब्लिशर्स से अनुग्रह किया।
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. पीके दशोरा ने पुस्तक प्रदर्शनी का अवलोकन किया और कई पुस्तकों के लिए अनुग्रह करने के साथ प्रशंसा व्यक्त की। कुलपति ने कहा कि किताबें ज्ञान का भंडार हैं जो सदियों से सभ्यता व संस्कृति का आधार रही हैं। विभिन्न दृष्टिकोणों से परिचित कराते हुए किताबें मानव जीवन को समृद्ध बनाती है। संयुक्त कुलसचिव प्रो. दिनेश शर्मा ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए कहा कि किताबों के माध्यम से हम दुनिया के अनोखे रहस्यों को समझ सकते हैं। लाइब्रेरियन डा. अशोक कुमार उपाध्याय ने बताया कि पुस्तक प्रदर्शनी में 30 से ज्यादा पब्लिशर्स ने भाग लिया। उन्होंने अपने स्टालों पर नर्सिंग, इंजीनियरिंग, फार्मेसी, एजुकेशन, विधि, मैनेजमेंट व अन्य सभी विषयों की पुस्तकों को प्रदर्शित किया। वहीं प्रो. राजीव शर्मा, प्रो. सौरभ कुमार, मयंक सिंह ने भी प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रदर्शनी में डा. दीपमाला, परमेश शर्मा, हरेंद्र सिंह, रवींद्र सिंह, दिनेश व्यास, गौरव मिश्रा, श्रद्धा देवी, कृष्ण बल्लभ, हितेश शर्मा, पवन, अरविंद, डा. मुशाहिद अली, डा. गुलनाज आदि उपस्थित रहे।

Related posts