मंगलायतन विश्वविद्यालय में रंगों की मस्ती के साथ बिखरी फाल्गुनी छटा

Spread the love

सांस्कृतिक सद्भाव के साथ मनाया गया होली का त्यौहार
अलीगढ़। मंगलायतन विश्वविद्यालय में शुक्रवार को रंगों की मस्ती के साथ फाल्गुनी छटा दिखाई दी। छात्र-छात्राएं एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं देते नजर आए। विश्वविद्यालय के खेल मैदान में होली के उपलक्ष्य में रंगोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया।
राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों एवं छात्र-छात्राएं रंगोत्सव के इस महापर्व पर रंगों की मस्ती में सराबोर दिखे। बृज क्षेत्र की रंग रंगीली होली और होली गीतों के रस का समिश्रण एक विशेष उत्साह का संचार कर रहा था। विश्वविद्यालय परिवार में होली बड़े ही सांस्कृतिक सद्भाव एवं भाईचारे के साथ रंग-गुलाल लगाकर परस्पर शुभकामनाएं देकर मनाई गई। रंगों के इस त्यौहार पर कुलपति प्रो. पीके दशोरा, कुलसचिव ब्रिगेडियर समरवीर सिंह, संयुक्त कुलसचिव प्रो. दिनेश शर्मा, प्रशासनिक अधिकारी गोपाल राजपूत ने होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली भाईचारे का त्यौहार है, इसे सद्भाव से मनाएं। इस अवसर पर डा. मनोज वार्ष्णेय, डा. सौरभ मिश्रा, डा. पूनम रानी, डा. सोनी सिंह, लव मित्तल, अभिषेक गुप्ता, डा. रेखा रानी, डा. उन्नति जादौन, वीर प्रताप सिंह, वीरी सिंह आदि थे।

Related posts