महिला दिवस पर नारी शक्ति को किया सम्मानित

मंगलायतन विश्वविद्याल में सोमवार को विश्व महिला दिवस पर महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विश्वविद्यालय परिवार की नारी शक्ति ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में नृत्य, संगीत व गीत की त्रिवेणी प्रवाहित हुई। मुख्य अतिथि डीवीपीए की विभागाध्यक्ष डा. पूनम रानी ने कहा कि हम महिलाएं वर्ष के प्रत्येक दिन अपने परिवार व समाज के लिए जीते हैं। महिला दिवस एक ऐसा दिन है जो सिर्फ हम अपने लिए जीती हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विजया सिंह ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से कार्य क्षेत्र…

Read More

आत्मनिर्भर भारत बनाने में कंप्यूटर प्रोग्रामिंग की है अहम भूमिका

मंगलायतन विश्वविद्यालय के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा छह दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। जिसका विषय ‘‘ऑटोकैड और उसका अनुप्रयोग’’ है। छह दिवसीय कार्यशाला में विद्यार्थियों को ऑटोकैड सॉफ्टवेयर की विभिन्न कमांड के साथ ही उससे डिजाइन तैयार करने की जानकारी प्रदान की जाएगी। कार्यशाला के शुभारंभ सत्र में प्रो. महेश कुमार ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज के आधुनिक युग में कंप्यूटर प्रोग्रामिंग की आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने में अहम भूमिका है। विभाग के निदेशक डा. किशनपाल सिंह ने कहा कि…

Read More

भारत संकल्प यात्रा का प्रचार कर लोगों को करें जागरूक

मंगलायतन विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग ने रेडियो नारद के तत्वावधान में भारत सरकार की योजनाओं की जागरूकता के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ब्लॉक कम्युनिटी प्रोसेस मैनेजर अभिषेक सिंह रहे। कार्यक्रम का आयोजन विभागाध्यक्ष डा. संतोष कुमार गौतम के निर्देशन में नगर पंचायत कार्यालय बेसवां में किया गया। मुख्य अतिथि ने कहा कि भारत सरकार और राज्य सरकार की योजनाएं, जैसे स्वच्छ भारत मिशन, आवश्यक वित्त पोषण सेवाएं, उज्वाला योजना, गरीबों के लिए आवास, खाद्य सुरक्षा, जननी सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री…

Read More