शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में मंगलायतन विश्वविद्यालय ने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। विश्वविद्यालय के डीन (रिसर्च एंड डेवलपमेंट) प्रो. रविकांत को एल्पर डोजर साइंटिफिक इंडेक्स 2025 में विश्व के शीर्ष वैज्ञानिकों की सूची में स्थान मिला है। मूल रूप से लखनऊ निवासी प्रो. रविकांत को विश्व स्तर पर 311947वीं रैंक और भारत में 7906वीं रैंक प्राप्त हुई है। यह सम्मान उनके दशक भर के शोध, नवाचार और वैज्ञानिक योगदान का प्रमाण है। उन्होंने विज्ञान की दुनिया में ऐसा मुकाम हासिल किया है, जो युवाओं के लिए…
Read MoreTag: iglas
मंगलायतन जर्नल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी का हुआ विमोचन
मंगलायतन विश्वविद्यालय में मंगलायतन जर्नल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (एमजेईटी) का विमोचन हुआ। इस अंतरराष्ट्रीय जर्नल में शोधकर्ता, शिक्षाविद अपने नवीन शोध और इंजीनियरिंग अंतर्दृष्टि को साझा कर सकते हैं। कुलपति प्रो. पी.के. दशोरा ने जर्नल के प्रकाशन को अकादमिक और शोध क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की शोध-पत्रिकाएं विश्वविद्यालयों को वैश्विक शोध परिदृश्य से जोड़ने में सहायक होती हैं। जर्नल के मुख्य संपादक प्रो. वाई.पी. सिंह ने बताया कि एमजेईटी का उद्देश्य इंजीनियरिंग और तकनीकी क्षेत्रों में मौलिक शोध कार्यों, समीक्षा लेखों, लघु विचारों और पुस्तक समीक्षाओं के माध्यम से ज्ञान के प्रसार को बढ़ावा देना है। यह नवाचार को बढ़ावा देने के साथ सिद्धांत और व्यावहारिक अनुप्रयोगों के बीच की दूरी…
Read Moreमंगलायतन विवि में प्राकृतिक सौंदर्य और सैन्य अनुशासन का संगम
मंगलायतन विश्वविद्यालय में बुधवार को पर्यावरण संरक्षण और सैन्य अनुशासन का अद्भुत संगम देखने को मिला। विश्वविद्यालय परिसर में एनसीसी कैडेट्स के साथ पौधरोपण कार्यक्रम हुआ। जिसमें विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों और सैन्य पदाधिकारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत कुलपति प्रो. पीके दशोरा, कुलसचिव ब्रिगेडियर समरवीर सिंह, कैंप कमांडेंट कर्नल अजय लुंबा, डिप्टी कैंप कमांडेंट कर्नल योगेंद्र सिंह द्वारा पौधरोपण कर की गई। कुलपति ने कहा कि हरियाली प्रकृति का वरदान है, हमें इसे सहेजने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कैडेट्स से अपील की कि वे पर्यावरण के प्रति…
Read Moreआतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में सिपाही हैं मिडियाकर्मी
मंगलायतन विश्वविद्यालय में विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर मानविकी संकाय व राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा ‘आतंकवाद के खिलाफ जंग में मीडिया की भूमिका’ विषय पर अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को मीडिया की सामाजिक जिम्मेदारियों और आतंकवाद जैसे गंभीर विषय से अवगत कराना था। मुख्य वक्ता वरिष्ठ पत्रकार दिनेश कांडपाल ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि मीडिया केवल सूचना देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज में चेतना और एकजुटता फैलाने का शक्तिशाली माध्यम है। उन्होंने उदाहरणों के माध्यम से बताया कि मिडियाकर्मी भी…
Read Moreमंगलायतन विश्वविद्यालय में मनाया गया 75 वां अंतर्राष्ट्रीय मौसम विज्ञान दिवस
मंगलायतन विश्वविद्यालय के कृषि विज्ञान विभाग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय मौसम विज्ञान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए विभागाध्यक्ष प्रोफेसर प्रमोद कुमार ने मौसम विज्ञान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि मौसम विज्ञान का हमारे जीवन में विशेष महत्व है। उन्होंने आगे बताया कि विश्व मौसम विज्ञान दिवस का आयोजन विश्व मौसम विज्ञान संगठन द्वारा निर्धारित किया गया है। मौसम विज्ञान संगठन का मुख्यालय स्विट्जरलैंड के जिनेवा शहर में स्थित है। विश्व आज 75वां अंतर्राष्ट्रीय मौसम विज्ञान दिवस मना रहा है जिसकी थीम “क्लोजिंग द अर्ली…
Read Moreमंगलायतन विश्वविद्यालय में गूंजा णमोकार महामंत्र
मंगलायतन विश्वविद्यालय परिसर स्थित महावीर दिगंबर जैन मंदिर में महावीर जयंती की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। बुधवार को विश्व णमोकार मंत्र दिवस भी भक्ति और आस्था के साथ मनाया गया। जैन विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से पूजन, अभिषेक और णमोकार महामंत्र का जाप किया। इस दौरान विश्व शांति व मानव कल्याण की उन्नति की कामना की गई। कुलसचिव ब्रिगेडियर समरवीर सिंह ने णमोकार महामंत्र की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह अनादि और निधन मंत्र है, जो सभी जीवों के कल्याण की कामना करता है। इसका जाप…
Read Moreविद्यार्थी जीवन में उन्नति हेतु प्रसन्नता जरूरी
मंगलायतन विश्वविद्यालय में ‘‘विद्यार्थियों के उन्नत जीवन के लिए प्रसन्नता की महत्त्वता’’ विषय पर प्रेरणादायक व्याख्यान आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रबंधन एवं वाणिज्य संस्थान व डिपार्टमेंट ऑफ इलेक्ट्रीकल एंड इलेक्ट्रोनिक्स इंजीनियरिंग के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। जिसमें प्रसन्नता के महत्व और विद्यार्थियों के जीवन में इसका प्रभाव पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्य वक्ता नोकिया नेटवर्क लिमिटेड के ग्लोबल डायरेक्टर डा. मंदीप शर्मा ने विद्यार्थियों को खुश रहने के लिए कई महत्वपूर्ण टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि प्रसन्नता केवल बाहरी परिस्थितियों पर निर्भर नहीं होती, बल्कि यह…
Read Moreपुरातन छात्र मिलन समारोह में हुई पुरानी यादें ताजा
मंगलायतन विश्वविद्यालय में पुरातन छात्र मिलन समारोह-2025 का आयोजन किया गया। जिसमें भूतपूर्व विद्यार्थियों ने भाग लिया और अपने पुराने साथियों, प्राध्यापकों के साथ ही विवि परिसर के साथ अपनी यादों को ताजा किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलन कर किया गया। तिलक लगाकर व अंगवस्त्र भेंट करके पुरातन छात्रों का अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में नृत्य, संगीत, कविता आदि की प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। पुरातन छात्र परिषद की अध्यक्षा डा. सोनी सिंह का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत हुआ। निदेशक छात्र गतिविधि डा. मनोज…
Read Moreमंगलायतन विश्वविद्यालय में उत्कृष्टता और उत्साह के साथ हुआ 11वें दीक्षांत समारोह का आयोजन
-मुख्य अतिथि के रूप में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने की शिरकत -शिक्षा देने का कार्य सबसे बड़ा धर्म है: आरिफ मोहम्मद, राज्यपाल -कर्तव्यों के भान से होगा विकसित भारत का निर्माण: योेगेंद्र उपाध्याय, शिक्षा मंत्री अलीगढ़। मंगलायतन विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत समारोह में बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने शिरकत की और उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए देश के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि आज के युग में यह एक शक्तिशाली उपकरण है…
Read Moreमंगलायतन विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि होंगे बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान
-मंगलायतन विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में दिखेगी भारतीय संस्कृति की छटा -03 अप्रैल को होगा दीक्षांत समारोह, 4204 विद्यार्थियों को उपाधि, आठ को मिलेंगे गोल्ड मेडल मंगलायतन विश्वविद्यालय संस्कृति, शिक्षा और अनुसंधान में उत्कृष्टता की अपनी प्रतिबद्धता के लिए पहचाना जाता है। तीन अप्रैल को आयोजित होने जा रहा 11 वां दीक्षांत समारोह विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक जीवन के अध्याय को पूरा करने का एक महत्वपूर्ण पल होगा। दीक्षांत समारोह में भारतीय संस्कृति की झलक दिखाई देगी। जिसमें छात्राएं ऑफ व्हाइट साड़ी या सलवार सूट व छात्र ऑफ व्हाइट कुर्ता-पाजामा…
Read More