काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव पर हुई प्रतियोगिता

मंगलायतन विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना की पांचवी इकाई द्वारा काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में स्वयं सेवकों व विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया और स्वतंत्रता संग्राम के बलिदानियों का स्मरण किया। कार्यक्रम समन्वयक डा. पूनम रानी ने ब्रिटिश हुकूमत की चूल्हें हिलाने वाले काकोरी कांड को देश की स्वतंत्रता में अहम बताया और इस कांड में शामिल रहे क्रांतिकारियों के संबंध में विस्तार से चर्चा की। संचालन कार्यक्रम अधिकारी रामगोपाल सिंह ने किया। इस दौरान चित्रकला व वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन भी हुआ। चित्रकला…

Read More

मंगलायतन विश्वविद्यालय में परमाणु विरासत पर हुआ व्याख्यान

मंगलायतन विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ एप्लाइड साइंसेज ने नागासाकी दिवस पर विशेष सत्र के साथ अपने एप्लाइड साइंसेज व्याख्यान श्रंखला की शुरुआत की। शिप्रा ब्लॉक में आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न विषयों के 75 छात्र उपस्थित रहे। प्रो. वाईपी सिंह ने ‘‘परमाणु भौतिकी और मानवीय परिणाम: हिरोशिमा और नागासाकी की विरासत’’ शीर्षक पर व्याख्यान प्रस्तुत किया। उन्होंने परमाणु भौतिकी के वैज्ञानिक सिद्धांतों और परमाणु बमबारी के गहरे मानवीय प्रभावों पर चर्चा की। कार्यक्रम में परमाणु युद्ध के नैतिक प्रभावों पर महत्वपूर्ण विचार-विमर्श हुआ। सत्र की शुरुआत प्रो. मनीषा शर्मा के…

Read More