मंगलायतन विश्वविद्यालय में रंगों की मस्ती के साथ बिखरी फाल्गुनी छटा

सांस्कृतिक सद्भाव के साथ मनाया गया होली का त्यौहार अलीगढ़। मंगलायतन विश्वविद्यालय में शुक्रवार को रंगों की मस्ती के साथ फाल्गुनी छटा दिखाई दी। छात्र-छात्राएं एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं देते नजर आए। विश्वविद्यालय के खेल मैदान में होली के उपलक्ष्य में रंगोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों एवं छात्र-छात्राएं रंगोत्सव के इस महापर्व पर रंगों की मस्ती में सराबोर दिखे। बृज क्षेत्र की रंग रंगीली होली और होली गीतों के रस का समिश्रण एक विशेष उत्साह का संचार कर रहा था। विश्वविद्यालय…

Read More