रील स्टार की विजेता बनी चेतना

मंगलायतन विश्वविद्यालय में हुआ रील प्रतियोगिता का आयोजन अलीगढ़। मंगलायतन विश्वविद्यालय अपने अद्वितीय शिक्षण दृष्टिकोण और संपूर्ण विकास के लिए जाना जाता है। हाल ही में विश्वविद्यालय में विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों के मध्य ‘एमयूए रील स्टार’ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और तकनीकी कौशल का प्रदर्शन करते हुए रील्स बनाई। रील्स के विजेताओं को समारोह के दौरान सम्मानित किया गया। जिसमें विद्यार्थियों की रचनात्मकता और उनकी कलात्मक क्षमताओं को सराहा गया। मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट जनरल राकेश आनंद ने विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत…

Read More

मंगलायतन विश्वविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 78 वां स्वतंत्रता दिवस

मंगलायतन विश्वविद्यालय में 78 वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। कुलपति प्रो. पीके दशोरा ने ध्वजा रोहण किया। राष्ट्रगान के साथ ही सभी ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी और देश सेवा में बलिदान हुए रणबांकुरों को नमन किया। कुलपति प्रो. पीके दशोरा ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए क्रांतिकारियों को नमन किया। उन्होंने देश की आजादी में स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका बलिदान आज भी हमें प्रेरित करता है कि हमें अपने देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने के…

Read More

समाज में सकारात्मक बदलाव लाए युवा

मंगलायतन विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना की छटवीं इकाई द्वारा विश्व युवा दिवस मनाया गया। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य युवाओं के सामने आने वाली चुनौतियों को पहचानकर उनका समाधान करना, उन्हें सशक्त बनाना और देश की उन्नति में उनकी भूमिका को सुनिश्चित करना है। विश्वविद्यालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। आयोजन योगाचार्य भावना राज के निर्देशन में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ संयुक्त कुलसचिव प्रो. दिनेश शर्मा, डीन एकेडमिक प्रो. अब्दुल वदूद सिद्दीकी, डीन रिसर्च प्रो.…

Read More

विकसित भारत का मंत्र, भारत हो नशे से स्वतंत्र

मंगलायतन विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रथम व द्वितीय इकाई द्वारा नशा मुक्ति अभियान के तहत जन जागरूकता रैली निकाली। गांव कांडली की गलियों से होकर गुजरे स्वयंसेवक विकसित भारत का मंत्र भारत हो नशे से स्वतंत्र आदि नारे लगाते हुए चल रहे थे। वहीं, उनके द्वारा ग्रामीणों को नशे से होने वाली बीमारियों की जानकारी देते हुए नशा मुक्त भारत बनाने की अपील की। कार्यक्रम अधिकारी डा. सोनी सिंह ने बताया कि नशा मुक्त भारत अभियान भारत सरकार द्वारा शुरू की गई एक राष्ट्रव्यापी पहल है। जिसका उद्देश्य…

Read More

मंगलायतन विश्वविद्यालय में मनाई गई महर्षि चरक जयंती

मंगलायतन विश्वविद्यालय के मंगलायतन आयुर्वेदा मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर में प्राचीन चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद के विद्वान महर्षि चरक जयंती का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रंगोली व पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता के साथ ही गोष्ठी का आयोजन हुआ। विद्यार्थियों ने रंगोली और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में भाग लिया। रंगोली प्रतियोगिता में छात्रों ने अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए विभिन्न रंगों से सुंदर आकृतियां बनाई। रंग-बिरंगी रंगोली ने विश्वविद्यालय परिसर को जीवंत बना दिया। वहीं, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में छात्रों ने महर्षि चरक के जीवन और उनके विचारों को…

Read More

काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव पर हुई प्रतियोगिता

मंगलायतन विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना की पांचवी इकाई द्वारा काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में स्वयं सेवकों व विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया और स्वतंत्रता संग्राम के बलिदानियों का स्मरण किया। कार्यक्रम समन्वयक डा. पूनम रानी ने ब्रिटिश हुकूमत की चूल्हें हिलाने वाले काकोरी कांड को देश की स्वतंत्रता में अहम बताया और इस कांड में शामिल रहे क्रांतिकारियों के संबंध में विस्तार से चर्चा की। संचालन कार्यक्रम अधिकारी रामगोपाल सिंह ने किया। इस दौरान चित्रकला व वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन भी हुआ। चित्रकला…

Read More

मंगलायतन विश्वविद्यालय में परमाणु विरासत पर हुआ व्याख्यान

मंगलायतन विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ एप्लाइड साइंसेज ने नागासाकी दिवस पर विशेष सत्र के साथ अपने एप्लाइड साइंसेज व्याख्यान श्रंखला की शुरुआत की। शिप्रा ब्लॉक में आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न विषयों के 75 छात्र उपस्थित रहे। प्रो. वाईपी सिंह ने ‘‘परमाणु भौतिकी और मानवीय परिणाम: हिरोशिमा और नागासाकी की विरासत’’ शीर्षक पर व्याख्यान प्रस्तुत किया। उन्होंने परमाणु भौतिकी के वैज्ञानिक सिद्धांतों और परमाणु बमबारी के गहरे मानवीय प्रभावों पर चर्चा की। कार्यक्रम में परमाणु युद्ध के नैतिक प्रभावों पर महत्वपूर्ण विचार-विमर्श हुआ। सत्र की शुरुआत प्रो. मनीषा शर्मा के…

Read More

हरियाली तीज महोत्सव पर सुहाग प्रतीक किए भेंट

मंगलायतन विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा हरियाली तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। आयोजन में कार्यक्रम अधिकारी डा. सोनी सिंह व डा. उन्नति जादौन ने विश्वविद्यालय में कार्यरत महिला सफाई कर्मियों को शुभकामनाएं देते हुए सुहाग चिन्ह एवं खाद्य सामग्री का वितरण किया। कार्यक्रम अधिकारी ने अपने संदेश में कहा कि यह महिलाओं के प्रेम एवं सौहार्द का उत्सव है। इसमें सावन की शीतल मंद सुगंधित बयार में झूला झूलने का अनूठा ही आनंद है। कार्यक्रम समन्वयक डा. पूनम रानी ने हरियाली तीज के महत्व पर प्रकाश डाला। कुलपति…

Read More

मंगलायतन विश्वविद्यालय में पीएचडी कोर्स वर्क की परीक्षाएं शुरू

मंगलायतन विश्वविद्यालय में पीएचडी कोर्स वर्क 2023-24 की परीक्षाओं की शुरुआत हो गई है। परीक्षाएं शुक्रवार तक चलेंगी। परीक्षा में अंग्रेजी, राजनीति शास्त्र, वाणिज्य एवं प्रबंधन, हिंदी, जीव विज्ञान, गणित, रसायन विज्ञान, विधि, शिक्षा आदि विषयों से संबंधित 148 शोधार्थी शामिल हुए। इस परीक्षा का उद्देश्य शोधार्थियों की शोध संबंधी क्षमताओं का मूल्यांकन करना है। परीक्षा नियंत्रक प्रो. दिनेश शर्मा, डीन रिसर्च प्रो. रविकांत, विभागाध्यक्ष प्रो. अशोक पुरोहित ने परीक्षा के दौरान कक्षों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को देखा। परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों को…

Read More

जूनियर्स का हुआ स्वागत, फ्रेशर पार्टी में छाया उत्साह का माहौल

मंगलायतन विश्वविद्यालय के मंगलायतन आयुर्वेदा मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर में आयोजित फ्रेशर पार्टी में नए सत्र में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। सीनियर छात्रों द्वारा आयोजित इस ‘‘आरंभ’’ कार्यक्रम में नए छात्रों को विश्वविद्यालय की संस्कृति, नियमों और अध्ययन के तरीके से अवगत कराया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रति कुलपति प्रो. सिद्दी विरेशम, डीन एकेडमिक प्रो. अब्दुल वदूद सिद्दीक ने दीप जलाकर किया। उन्होंने विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय के बारे में जानकारी दी और उन्हें अपनी पढ़ाई में सफल होने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्य…

Read More