मंगलायतन विश्वविद्यालय के सामुदायिक रेडियो नारद 90.4 एफएम द्वारा ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं में स्वास्थ्य और परिवार नियोजन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से “सेहत सही, लाभ कई” कार्यक्रम का आयोजन गांव संगीला में किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं को परिवार नियोजन के स्थाई और अस्थाई उपायों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने बताया कि किस तरह सही समय पर और सही तरीके से परिवार नियोजन अपनाकर महिलाओं की सेहत बेहतर बनाई जा सकती है और संपूर्ण परिवार को लाभ पहुंचाया जा सकता है।…
Read MoreMonth: July 2025
मंगलायतन विश्वविद्यालय को मिली एनसीसी की मान्यता
मंगलायतन विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) की मान्यता प्रदान की गई है। इसकी स्वीकृति 8 यूपी बटालियन एनसीसी, अलीगढ़ द्वारा विश्वविद्यालय प्रशासन को औपचारिक रूप से प्रदान की गई। विश्वविद्यालय में प्रथम चरण में बीए, बीएससी, बीकॉम एवं बीटेक जैसे स्नातक पाठ्यक्रमों में अध्ययनरत 50 सीनियर डिवीजन कैडेटों का नामांकन होगा। चयन प्रक्रिया में निर्धारित मापदंडों के अनुसार केवल वही विद्यार्थी नामित किए जाएंगे जो भारतीय नागरिक हैं, जिनकी आयु 26 वर्ष से कम हैं। इसके साथ ही किसी अपराध में दोषी नहीं पाए गए हैं। प्रशिक्षण और समन्वय…
Read Moreयुद्ध कौशल में दक्षता लाने के उद्देश्य से कैडेट्स को दिया फायरिंग का प्रशिक्षण
-मंगलायतन विश्वविद्यालय में 8 यूपी बटालियन द्वारा एनसीसी शिविर का आयोजन मंगलायतन विश्वविद्यालय प्रांगण फौलादी हौसलों और देशभक्ति की गरज से गूंज रहा है। यहां 8 यूपी बटालियन एनसीसी का 10 दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में मंगलायतन विश्वविद्यालय के साथ ही 15 कॉलेजों के करीब 500 कैडेट्स प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। जिसमें बालक व बालिका दोनों शामिल हैं। एनसीसी के अधिकारियों के साथ ही 25 प्रशिक्षकों द्वारा कैडेट्स को प्रशिक्षित किया जा रहा है। सूरज की पहली किरण के साथ ही…
Read Moreप्रो. प्रमोद कुमार को मिला स्वामीनाथन पुरस्कार
मंगलायतन विश्वविद्यालय के कृषि संकाय के अध्यक्ष प्रो. प्रमोद कुमार को एमएस स्वामीनाथन पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह प्रतिष्ठित सम्मान उन्हें कृषि संबद्ध विज्ञान में नवीनतम नवाचारों की खोज के लिए प्रदान किया गया। वहीं, सहायक प्राध्यापक डा. प्रत्यक्ष पांडे को भी युवा वैज्ञानिक सम्मान प्रदान किया गया है। यह पुरस्कार 25 से 27 अप्रैल तक आयोजित प्रथम अंतरराष्ट्रीय कृषि सम्मेलन में प्रदान किए गए। कार्यक्रम का आयोजन कैम्ब्रिज अंतरराष्ट्रीय कृषि संगठन, सरदार पटेल विश्वविद्यालय बालाघाट, क्षेत्रीय जैविक खेती केंद्र नागपुर तथा आईसीएआर-ईआर अनुसंधान परिसर पटना के संयुक्त…
Read Moreमहिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना समय की मांग
मंगलायतन विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई-4 के तत्वावधान में “महिला सशक्तिकरण” विषय पर एक वेबिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज में महिलाओं की भूमिका, चुनौतियों और उनके अधिकारों पर विस्तार से चर्चा की गई। कैसे महिलाएं आत्मनिर्भर बनकर समाज में सशक्त भूमिका निभा सकें। वेबिनार में विद्यार्थियों, शिक्षकों व स्वयंसेवकों की सहभागिता रही। वेबिनार की मुख्य वक्ता डा. शीतल सिंह ने कहा कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में काफी प्रयास हो रहे हैं, लेकिन जमीनी हकीकत चिंता का विषय है। जब तक महिलाएं आर्थिक रूप से…
Read More