आरंभ में झूमे छात्र, आदित्य मिस्टर व नव्या बनी मिस फ्रेशर

मंगलायतन विश्वविद्यालय के मंगलायतन आयुर्वेद एंड रिसर्च सेंटर में फ्रेशर्स के स्वागत के लिए ‘आरंभ’ फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुई, जिससे परिसर में शुभता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ। सीनियर विद्यार्थियों ने अपने जूनियर्स का पारंपरिक और गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों की त्रिवेणी गीत, संगीत और नृत्य ने सबका मन मोह लिया। मंच पर प्रस्तुतियों ने माहौल को जीवंत और उत्साही बना दिया। कार्यक्रम में कुलपति प्रो. पीके दशोरा ने छात्रों को अपने…

Read More

रक्षा अध्ययन से विद्यार्थियों को मिलेंगे रक्षा क्षेत्र में करियर के व्यापक अवसर

-मंगलायतन विश्वविद्यालय में हुआ रक्षा अध्ययन संस्थान का शुभारंभ मंगलायतन विश्वविद्यालय ने शिक्षा के क्षेत्र में एक और अभिनव पहल करते हुए शैक्षणिक सत्र 2025-26 से इंस्टीट्यूट ऑफ डिफेंस एंड स्ट्रेटजिक स्टडीज की शुरुआत की है। यह संस्थान राष्ट्रीय सुरक्षा, रणनीतिक अध्ययन, रक्षा नीति जैसे विषयों पर उच्च गुणवत्ता की शिक्षा, शोध और नीति निर्माण को बढ़ावा देगा। मंगलायतन विश्वविद्यालय में इस इंस्टीट्यूट द्वारा संचालित किए जा रहे पाठ्यक्रम उन युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है जो भारतीय सेना, अर्धसैनिक बल, सिविल सेवा, नीति अनुसंधान, रक्षा पत्रकारिता, खुफिया तंत्र…

Read More

मंगलायतन विश्वविद्यालय में पीएचडी कोर्स वर्क परीक्षाएं प्रारंभ

मंगलायतन विश्वविद्यालय में पीएचडी कोर्स वर्क 2025 की परीक्षाएं बुधवार से प्रारंभ हो गई हैं। यह परीक्षाएं आगामी 18 जुलाई तक चलेंगी। पहले दिन विश्वविद्यालय प्रशासन ने सुचारु परीक्षा संचालन के लिए व्यापक प्रबंध किए थे। परीक्षा नियंत्रक प्रो. दिनेश शर्मा, डीन रिसर्च प्रो. रविकांत एवं डायरेक्टर रिसर्च प्रो. अशोक पुरोहित ने परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने परीक्षा कक्षों में बैठने की व्यवस्था, निगरानी प्रणाली तथा प्रश्नपत्र वितरण की प्रक्रिया का अवलोकन किया। परीक्षा नियंत्रक प्रो. दिनेश शर्मा ने बताया कि सभी शोधार्थियों को…

Read More

विश्व के शीर्ष वैज्ञानिकों में शामिल हुए प्रो. रविकांत, रिसर्च के क्षेत्र में रचा इतिहास

शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में मंगलायतन विश्वविद्यालय ने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। विश्वविद्यालय के डीन (रिसर्च एंड डेवलपमेंट) प्रो. रविकांत को एल्पर डोजर साइंटिफिक इंडेक्स 2025 में विश्व के शीर्ष वैज्ञानिकों की सूची में स्थान मिला है। मूल रूप से लखनऊ निवासी प्रो. रविकांत को विश्व स्तर पर 311947वीं रैंक और भारत में 7906वीं रैंक प्राप्त हुई है। यह सम्मान उनके दशक भर के शोध, नवाचार और वैज्ञानिक योगदान का प्रमाण है। उन्होंने विज्ञान की दुनिया में ऐसा मुकाम हासिल किया है, जो युवाओं के लिए…

Read More

मंगलायतन जर्नल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी का हुआ विमोचन

मंगलायतन विश्वविद्यालय में मंगलायतन जर्नल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (एमजेईटी) का विमोचन हुआ। इस अंतरराष्ट्रीय जर्नल में शोधकर्ता, शिक्षाविद अपने नवीन शोध और इंजीनियरिंग अंतर्दृष्टि को साझा कर सकते हैं। कुलपति प्रो. पी.के. दशोरा ने जर्नल के प्रकाशन को अकादमिक और शोध क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की शोध-पत्रिकाएं विश्वविद्यालयों को वैश्विक शोध परिदृश्य से जोड़ने में सहायक होती हैं। जर्नल के मुख्य संपादक प्रो. वाई.पी. सिंह ने बताया कि एमजेईटी का उद्देश्य इंजीनियरिंग और तकनीकी क्षेत्रों में मौलिक शोध कार्यों, समीक्षा लेखों, लघु विचारों और पुस्तक समीक्षाओं के माध्यम से ज्ञान के प्रसार को बढ़ावा देना है। यह नवाचार को बढ़ावा देने के साथ सिद्धांत और व्यावहारिक अनुप्रयोगों के बीच की दूरी…

Read More

मंगलायतन विवि में प्राकृतिक सौंदर्य और सैन्य अनुशासन का संगम

मंगलायतन विश्वविद्यालय में बुधवार को पर्यावरण संरक्षण और सैन्य अनुशासन का अद्भुत संगम देखने को मिला। विश्वविद्यालय परिसर में एनसीसी कैडेट्स के साथ पौधरोपण कार्यक्रम हुआ। जिसमें विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों और सैन्य पदाधिकारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत कुलपति प्रो. पीके दशोरा, कुलसचिव ब्रिगेडियर समरवीर सिंह, कैंप कमांडेंट कर्नल अजय लुंबा, डिप्टी कैंप कमांडेंट कर्नल योगेंद्र सिंह द्वारा पौधरोपण कर की गई। कुलपति ने कहा कि हरियाली प्रकृति का वरदान है, हमें इसे सहेजने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कैडेट्स से अपील की कि वे पर्यावरण के प्रति…

Read More

रेडियो नारद द्वारा सेहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

मंगलायतन विश्वविद्यालय के सामुदायिक रेडियो नारद 90.4 एफएम द्वारा ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं में स्वास्थ्य और परिवार नियोजन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से “सेहत सही, लाभ कई” कार्यक्रम का आयोजन गांव संगीला में किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं को परिवार नियोजन के स्थाई और अस्थाई उपायों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने बताया कि किस तरह सही समय पर और सही तरीके से परिवार नियोजन अपनाकर महिलाओं की सेहत बेहतर बनाई जा सकती है और संपूर्ण परिवार को लाभ पहुंचाया जा सकता है।…

Read More

मंगलायतन विश्वविद्यालय को मिली एनसीसी की मान्यता

मंगलायतन विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) की मान्यता प्रदान की गई है। इसकी स्वीकृति 8 यूपी बटालियन एनसीसी, अलीगढ़ द्वारा विश्वविद्यालय प्रशासन को औपचारिक रूप से प्रदान की गई। विश्वविद्यालय में प्रथम चरण में बीए, बीएससी, बीकॉम एवं बीटेक जैसे स्नातक पाठ्यक्रमों में अध्ययनरत 50 सीनियर डिवीजन कैडेटों का नामांकन होगा। चयन प्रक्रिया में निर्धारित मापदंडों के अनुसार केवल वही विद्यार्थी नामित किए जाएंगे जो भारतीय नागरिक हैं, जिनकी आयु 26 वर्ष से कम हैं। इसके साथ ही किसी अपराध में दोषी नहीं पाए गए हैं। प्रशिक्षण और समन्वय…

Read More

युद्ध कौशल में दक्षता लाने के उद्देश्य से कैडेट्स को दिया फायरिंग का प्रशिक्षण

-मंगलायतन विश्वविद्यालय में 8 यूपी बटालियन द्वारा एनसीसी शिविर का आयोजन मंगलायतन विश्वविद्यालय प्रांगण फौलादी हौसलों और देशभक्ति की गरज से गूंज रहा है। यहां 8 यूपी बटालियन एनसीसी का 10 दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में मंगलायतन विश्वविद्यालय के साथ ही 15 कॉलेजों के करीब 500 कैडेट्स प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। जिसमें बालक व बालिका दोनों शामिल हैं। एनसीसी के अधिकारियों के साथ ही 25 प्रशिक्षकों द्वारा कैडेट्स को प्रशिक्षित किया जा रहा है। सूरज की पहली किरण के साथ ही…

Read More

प्रो. प्रमोद कुमार को मिला स्वामीनाथन पुरस्कार

मंगलायतन विश्वविद्यालय के कृषि संकाय के अध्यक्ष प्रो. प्रमोद कुमार को एमएस स्वामीनाथन पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह प्रतिष्ठित सम्मान उन्हें कृषि संबद्ध विज्ञान में नवीनतम नवाचारों की खोज के लिए प्रदान किया गया। वहीं, सहायक प्राध्यापक डा. प्रत्यक्ष पांडे को भी युवा वैज्ञानिक सम्मान प्रदान किया गया है। यह पुरस्कार 25 से 27 अप्रैल तक आयोजित प्रथम अंतरराष्ट्रीय कृषि सम्मेलन में प्रदान किए गए। कार्यक्रम का आयोजन कैम्ब्रिज अंतरराष्ट्रीय कृषि संगठन, सरदार पटेल विश्वविद्यालय बालाघाट, क्षेत्रीय जैविक खेती केंद्र नागपुर तथा आईसीएआर-ईआर अनुसंधान परिसर पटना के संयुक्त…

Read More