विश्व लक्ष्मी सर्वश्रेष्ठ लाइब्रेरियन अवार्ड से डा. अशोक उपाध्याय को किया गया सम्मानित

  अलीगढ़। मंगलायतन विश्वविद्यालय में विश्वविद्यालय पुस्तकालाध्यक्ष पद पर कार्यरत डा. अशोक कुमार उपाध्याय को मानव रचना विश्वविद्यालय, फरीदाबाद में हुए इंटरनेशनल कांफ्रेंस फॉर लाइब्रेरियन के दौरान विश्व लक्ष्मी सर्वश्रेष्ठ लाइब्रेरियन अवार्ड से सम्मानित किया गया। डा. उपाध्याय को पिछले वर्ष भी बेस्ट प्रैक्टिसिंग यूनिवर्सिटी लाइब्रेरियन अवार्ड एवं बेस्ट रिसर्चर 2023 का सम्मान प्राप्त हुआ था। डा. अशोक उपाध्याय को विश्व लक्ष्मी सर्वश्रेष्ठ अवार्ड से सम्मान के दौरान डा. राजेश कुमार, विश्वविद्यालय लाइब्रेरियन एमआरआईआईआरएस, प्रो. मनोज कुमार सिन्हा डीएलआइएस असम विश्वविद्यालय, डा. रमेश गौड़ प्रोफेसर व हैड कालानिधि डिवीजन आइएनजीसीए,…

Read More

मंविवि में एक पेड़ मां के नाम पहल के तहत किया पौधारोपण

  अलीगढ़। मंगलायत विश्वविद्यालय अध्ययन और अनुसंधान के साथ सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के लिए जाना जाता है। शनिवार को पर्यावरण संरक्षण के लिए राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की प्रथम इकाई द्वारा ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ पहल के तहत पौध रोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम न केवल विश्वविद्यालय परिसर में हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से था, बल्कि पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने व विद्यार्थियों में पौधों के संरक्षण के महत्व को समझाने के लिए भी था। इस अवसर पर कुलपति प्रो. पीके दशोरा ने कहा कि…

Read More

जीवन में जो झुकता है वह हमेशा प्राप्त करता है: समरवीर सिंह

मंगलायतन विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों को उनकी सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए ‘दिशा’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एंटी रैगिंग के तहत आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य विश्वविद्यालय परिसर में रैगिंग की समस्याओं के प्रति जागरूकता फैलाना और विद्यार्थियों को कानून और उनके अधिकारों के बारे में जानकारी देना था। कुलसचिव ब्रिगेडियर समरवीर सिंह ने स्वयं की सफलता की कहानी सुनाते हुए विद्यार्थियों को प्रेरित किया और उन्हें विश्वास दिलाया कि विश्वविद्यालय प्रशासन विद्यार्थियों की सुरक्षा के प्रति गंभीर है। उन्होंने कहा कि अनुशासन जीवन जीने की कला है,…

Read More

वेबिनार में विद्यार्थियों को प्रदान की नवीनतम कौशल की समझ

मंगलायतन विश्वविद्यालय के प्रशिक्षण और प्लेसमेंट सेल द्वारा ‘‘ऑन कैंपस और ऑफ कैंपस अवसरों के लिए प्लेसमेंट तैयारी’’ पर एक वेबिनार का आयोजन किया। इस वेबिनार का उद्देश्य छात्रों को जॉब की प्रतिस्पर्धा में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए आवश्यक ज्ञान और रणनीतियों से सुसज्जित करना था। वक्ताओं ने कैंपस प्लेसमेंट के दौरान विभिन्न चक्र और प्रक्रियाओं, प्लेसमेंट के लिए तैयारी करने की रणनीतियों और रोडमैप के साथ ही कंपनियों से नवीनतम कौशल अपेक्षाओं की गहरी समझ प्रदान की। वेबिनार में उद्योग विशेषज्ञ टैलेंट बैटल के निदेशक अजिंक्य कुलकर्णी शामिल…

Read More

मेजर ध्यानचंद के जीवन से खिलाड़ियों को लेनी चाहिए प्रेरणा

मंगलायतन विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की पांचवी इकाई द्वारा मेजर ध्यानचंद की जयंती को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया गया। यह आयोजन खेलों और खिलाड़ियों के प्रति सम्मान और उनके योगदान को मान्यता देने के लिए समर्पित था। कार्यक्रम में विभिन्न खेल गतिविधियां आयोजित की गई, जिसमें छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ कुलपति प्रो. पीके दशोरा ने फीता काटकर करते हुए खिलाड़ियों को खेलों में खेल भावना के साथ प्रतिभाग करने के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा खेलों के माध्यम से हम न केवल…

Read More

संस्कृत प्रतियोगिता में मंगलायतन विवि की छात्रा सम्मानित

अलीगढ़। खुर्जा के एपीके महाविद्यालय में संस्कृत सप्ताह पर्व का आयोजन किया गया था। जिसमें संस्कृत श्लोक उच्चारण प्रतियोगिता में मंगलायतन विश्वविद्यालय की छात्रा को सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता विभिन्न कालेजों व विश्वविद्यालयों के छात्रों के मध्य आयोजित की गई थी। श्लोक उच्चारण की इस प्रतियोगिता में संस्कृति और परंपरा को महत्व देने के साथ छात्रों के शास्त्रीय ज्ञान, उच्चारण और प्रस्तुति कौशल को परखा गया। निर्णायक मंडली में संस्कृत के विद्वान और शिक्षक शामिल थे जिन्होंने प्रतियोगियों के प्रदर्शन का बारीकी से मूल्यांकन किया। प्रतियोगिता में मंगलायतन विश्वविद्यालय के…

Read More

अच्छे शोध प्रोजेक्ट का मूल है बुनियादी अवधारणा

-मंगलायतन विश्वविद्यालय में अनुदान प्रस्ताव लिखने पर हुई कार्यशाला अलीगढ़। मंगलायतन विश्वविद्यालय के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (आइक्यूएसी) द्वारा अनुसंधान एवं विकास अनुदान प्रस्ताव लिखने पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय में शोध कार्य की एक मजबूत संस्कृति है और यह कार्यशाला संकाय सदस्यों में एक मजबूत शोध अभिविन्यास विकसित करने के प्रयासों का हिस्सा थी। कार्यशाला में भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के पूर्व वैज्ञानिक डा. राजीव के तायल व दांडू राधा प्रसाद राजू विशेषज्ञ के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने अपने ज्ञान और विशेषज्ञता…

Read More

भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से मिलने वाली शिक्षा अनुकरणीय है: कुलपति पीके दशोरा

मंगलायतन विश्वविद्यालय के सुमंगलम हॉस्टल और राज रतन हॉस्टल में सोलह कलाओं और 64 विद्याओं में चक्र सुदर्शन धारी भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया। सोमवार की देर रात होने वाले कार्यक्रमों में मानों द्वापर का दृश्य अनुभव में आया। जब विद्यार्थी गोपी और ग्वाल बनकर श्रीकृष्ण के रंग में रंग कर नाचने-गाने लगे, तो सभी लोग भक्ति भाव से भर गए। एक और मटकी फोड़ प्रतियोगिता हुई, तो दूसरी ओर भक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी को मोहित कर दिया। कुलपति प्रो. पीके दशोरा ने कार्यक्रम का शुभारंभ पूजन करके…

Read More

रील स्टार की विजेता बनी चेतना

मंगलायतन विश्वविद्यालय में हुआ रील प्रतियोगिता का आयोजन अलीगढ़। मंगलायतन विश्वविद्यालय अपने अद्वितीय शिक्षण दृष्टिकोण और संपूर्ण विकास के लिए जाना जाता है। हाल ही में विश्वविद्यालय में विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों के मध्य ‘एमयूए रील स्टार’ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और तकनीकी कौशल का प्रदर्शन करते हुए रील्स बनाई। रील्स के विजेताओं को समारोह के दौरान सम्मानित किया गया। जिसमें विद्यार्थियों की रचनात्मकता और उनकी कलात्मक क्षमताओं को सराहा गया। मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट जनरल राकेश आनंद ने विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत…

Read More

सिर्फ 28 फीसद छात्र ही उच्चशिक्षा ग्रहण कर पाते हैं: राकेश आनंद

मंगलायतन विश्वविद्यालय में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए ‘नवदीक्षा 2024’ का आयोजन मंगलायतन विश्वविद्यालय में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए दो दिवसीय ‘नवदीक्षा 2024’ उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य नए विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय के शैक्षणिक वातावरण से परिचित कराना, सांस्कृतिक और सामाजिक जीवन के बारे में जानकारी देना, उनकी जरूरतों को समझना और उन्हें सही मार्गदर्शन प्रदान करना था। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को विभागों, पाठ्यक्रमों और विश्वविद्यालय की सुविधाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम में लेफ्टिनेंट जनरल राकेश आनंद ने मुख्य अतिथि के रूप…

Read More