रस्सा खेंच प्रतियोगिता में आईईआर की टीम ने मारी बाजी

Spread the love

अलीगढ़। मंगलायतन विश्वविद्यालय में हॉकी के दिग्गज खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद का जन्मदिन राष्ट्रीय खेल दिवस के रुप में मनाया गया। इस दौरान विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ जन संचार विभाग के अध्यक्ष डा. संतोष गौतम, डा. दीपशिखा सक्सेना, डा. सिद्धार्थ जैन ने किया। डा. संतोष गौतम ने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जर्मन तानाशाह हिटलर ने मेजर ध्यानचंद को अपनी सेना में उच्चपद देने का प्रस्ताव दिया था, लेकिन मेजर ने हिटलर के प्रस्ताव को ठुकराकर अपने देश के लिए ही खेलना स्वीकार किया। एनएसएस के अधिकारी प्रो. सिद्धार्थ जैन ने कहा कि सरकार के निर्देश पर खेलों को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है। डा. दीपशिखा सक्सेना ने कहा कि खिलाड़ियों को खेल सिर्फ खेल भावना के साथ खेलना चाहिए, इसमें जीत और हार मायने नहीं रखती है। रस्सा खेंच प्रतियोगिता बालक व बालिका वर्ग में आईईआर की टीम प्रथम, बीसीए व आईएएस की टीम द्वितीय स्थान पर रही। टेवल टेनिस में अभिनव, आर्यन, अनुज ने क्रमशः स्थान प्राप्त किया। निर्णायक डा. शिव कुमार रहे। इस अवसर पर डा. यतेंद्रपाल, डा. संजय पाल, डा. अनुराधा यादव, डा. रामकुमार पाठक, डा. कविता शर्मा आदि उपस्थित थे।

 

चित्र परिचय: 01- मंविवि में रस्सा खेंच प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी। 02- मंविवि में प्रतियोगिता का शुभारंभ करते डा. संतोष गौतम साथ में अन्य।

Related posts

7 Thoughts to “रस्सा खेंच प्रतियोगिता में आईईआर की टीम ने मारी बाजी”

  1. WOW just what I was looking for. Came here by
    searching for porn

  2. خدمات طراحی حرفه ای وب سایت توسط سایتی گو دات آی آر

  3. با خدمات رپورتاژ و بک لینک ادزنو رتبه اول گوگل شوید

  4. ارائه پاسپورت فیزیکی با کیفیت عالی توسط گرافیسو دات آی آر

  5. اطلاعات تکمیلی درباره کاپیتال پلاس عزیزی هد مدیریتی شرکت های خدماتی در ایران

  6. Hey I know this is off topic but I wwas wondering if you
    knew of any widgets I could add to my blog that automatically tweet my newest
    twitter updates. I’ve been looking for a plug-in like this for quite somne time and was hoping
    maybe you would have some experience with ssomething like this.

    Please let me know if you run into anything. I truly enjooy reading your blog and I look forward
    to your new updates. https://Hallofgodsinglassi.wordpress.com/

  7. 604437 823119Extremely nicely written story. It will likely be valuable to anyone who usess it, including yours truly . Keep up the excellent work – canr wait to read much more posts. 191945

Leave a Comment