विश्व के शीर्ष वैज्ञानिकों में शामिल हुए प्रो. रविकांत, रिसर्च के क्षेत्र में रचा इतिहास

शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में मंगलायतन विश्वविद्यालय ने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। विश्वविद्यालय के डीन (रिसर्च एंड डेवलपमेंट) प्रो. रविकांत को एल्पर डोजर साइंटिफिक इंडेक्स 2025 में विश्व के शीर्ष वैज्ञानिकों की सूची में स्थान मिला है। मूल रूप से लखनऊ निवासी प्रो. रविकांत को विश्व स्तर पर 311947वीं रैंक और भारत में 7906वीं रैंक प्राप्त हुई है। यह सम्मान उनके दशक भर के शोध, नवाचार और वैज्ञानिक योगदान का प्रमाण है। उन्होंने विज्ञान की दुनिया में ऐसा मुकाम हासिल किया है, जो युवाओं के लिए…

Read More

मंगलायतन जर्नल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी का हुआ विमोचन

मंगलायतन विश्वविद्यालय में मंगलायतन जर्नल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (एमजेईटी) का विमोचन हुआ। इस अंतरराष्ट्रीय जर्नल में शोधकर्ता, शिक्षाविद अपने नवीन शोध और इंजीनियरिंग अंतर्दृष्टि को साझा कर सकते हैं। कुलपति प्रो. पी.के. दशोरा ने जर्नल के प्रकाशन को अकादमिक और शोध क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की शोध-पत्रिकाएं विश्वविद्यालयों को वैश्विक शोध परिदृश्य से जोड़ने में सहायक होती हैं। जर्नल के मुख्य संपादक प्रो. वाई.पी. सिंह ने बताया कि एमजेईटी का उद्देश्य इंजीनियरिंग और तकनीकी क्षेत्रों में मौलिक शोध कार्यों, समीक्षा लेखों, लघु विचारों और पुस्तक समीक्षाओं के माध्यम से ज्ञान के प्रसार को बढ़ावा देना है। यह नवाचार को बढ़ावा देने के साथ सिद्धांत और व्यावहारिक अनुप्रयोगों के बीच की दूरी…

Read More

मंगलायतन विवि में प्राकृतिक सौंदर्य और सैन्य अनुशासन का संगम

मंगलायतन विश्वविद्यालय में बुधवार को पर्यावरण संरक्षण और सैन्य अनुशासन का अद्भुत संगम देखने को मिला। विश्वविद्यालय परिसर में एनसीसी कैडेट्स के साथ पौधरोपण कार्यक्रम हुआ। जिसमें विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों और सैन्य पदाधिकारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत कुलपति प्रो. पीके दशोरा, कुलसचिव ब्रिगेडियर समरवीर सिंह, कैंप कमांडेंट कर्नल अजय लुंबा, डिप्टी कैंप कमांडेंट कर्नल योगेंद्र सिंह द्वारा पौधरोपण कर की गई। कुलपति ने कहा कि हरियाली प्रकृति का वरदान है, हमें इसे सहेजने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कैडेट्स से अपील की कि वे पर्यावरण के प्रति…

Read More

मंगलायतन विश्वविद्यालय में विश्व इम्यूनाइजेशन सप्ताह का हुआ आयोजन

मंगलायतन विश्वविद्यालय के मंगलायतन आयुर्वेदा मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर द्वारा विश्व इम्यूनाइजेशन सप्ताह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक परंपरा के अनुरूप धनवंतरि प्रार्थना से हुआ। कार्यक्रम में विद्यार्थियों प्राध्यापकों की सक्रिय भागीदारी रही। जिसमें जागरूकता गतिविधियों के तहत पोस्टर व निबंध लेखन प्रतियोगिता हुई। प्राचार्य डा. मनोज कुमार शर्मा ने टीकाकरण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि किस प्रकार नियमित टीकाकरण बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं वयस्कों को बीमारियों से सुरक्षित रखता है। वहीं उन्होंने आयुर्वेद में उल्लेखित औषधियों के बार में बताया। डा. राजेश…

Read More

आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में सिपाही हैं मिडियाकर्मी

मंगलायतन विश्वविद्यालय में विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर मानविकी संकाय व राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा ‘आतंकवाद के खिलाफ जंग में मीडिया की भूमिका’ विषय पर अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को मीडिया की सामाजिक जिम्मेदारियों और आतंकवाद जैसे गंभीर विषय से अवगत कराना था। मुख्य वक्ता वरिष्ठ पत्रकार दिनेश कांडपाल ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि मीडिया केवल सूचना देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज में चेतना और एकजुटता फैलाने का शक्तिशाली माध्यम है। उन्होंने उदाहरणों के माध्यम से बताया कि मिडियाकर्मी भी…

Read More

डिजिटल युग में साइबर खतरों के प्रति जागरूकता जरूरी

मंगलायतन विश्वविद्यालय कंप्यूटर इंजीनियरिंग एंड एप्लीकेशन विभाग द्वारा साइबर सुरक्षा पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों को आज की डिजिटल दुनिया में बढ़ते साइबर खतरों के प्रति जागरूक करना था। कार्यशाला में विशेषज्ञों द्वारा फिशिंग, हैकिंग, पासवर्ड सुरक्षा, डेटा प्राइवेसी आदि पर विस्तार से चर्चा की। कार्यशाला में साइबर सुरक्षा एनालिस्ट के प्रिसिंपल अंनिदया सिंह ने थ्रेड इंटेलिजेंस और साइबर खतरे की खुफिया जानकारी और साइबर अटैक के रुझानों की जांच के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। सीनियर साइबर सिक्योरिटी कंसल्टेंट अनिमेष बारी ने…

Read More

मंगलायतन विश्वविद्यालय में 17 अप्रैल को लगेगा रोजगार मेला

-2700 नौकरियों के साथ 20 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियां लेंगी भाग युवाओं के करियर को नई उड़ान देने की दिशा में मंगलायतन विश्वविद्यालय ने अनूठी पहल की है। 17 अप्रैल को सुबह 10 बजे से विश्वविद्यालय परिसर में रोजगार मेला (जॉब फेयर) का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें 20 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेंगी और करीब 2700 नौकरी के अवसर युवाओं को उपलब्ध कराए जाएंगे। यह मेला विश्वविद्यालय के प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट सेल द्वारा आयोजित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को उनके कौशल और योग्यता के…

Read More

नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में मरीजों को दिया परामर्श

मंगलायतन विश्वविद्यालय के पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन के मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजी (एमएलटी) विभाग ने गांव गोरई में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। शिविर का उद्देश्य स्थानीय ग्रामीणों को आवश्यक चिकित्सा सेवाएं प्रदान करना था। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने स्वास्थ्य जांच कराई और परामर्श का लाभ उठाया। कुलसचिव ब्रिगेडियर समरवीर सिंह ने टीम को रवाना करते हुए सेवाभाव से शिविर में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर डा. शिवराज त्यागी, गजेंद्र, प्रो. आरके शर्मा, मिनाक्षी बिष्ट, प्रो. प्रमोद कुमार, प्रो. फवादखुर्शीद, सैयद राशिद आदि…

Read More

मंगलायतन विश्वविद्यालय में गूंजा णमोकार महामंत्र

मंगलायतन विश्वविद्यालय परिसर स्थित महावीर दिगंबर जैन मंदिर में महावीर जयंती की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। बुधवार को विश्व णमोकार मंत्र दिवस भी भक्ति और आस्था के साथ मनाया गया। जैन विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से पूजन, अभिषेक और णमोकार महामंत्र का जाप किया। इस दौरान विश्व शांति व मानव कल्याण की उन्नति की कामना की गई। कुलसचिव ब्रिगेडियर समरवीर सिंह ने णमोकार महामंत्र की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह अनादि और निधन मंत्र है, जो सभी जीवों के कल्याण की कामना करता है। इसका जाप…

Read More

विद्यार्थी जीवन में उन्नति हेतु प्रसन्नता जरूरी

मंगलायतन विश्वविद्यालय में ‘‘विद्यार्थियों के उन्नत जीवन के लिए प्रसन्नता की महत्त्वता’’ विषय पर प्रेरणादायक व्याख्यान आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रबंधन एवं वाणिज्य संस्थान व डिपार्टमेंट ऑफ इलेक्ट्रीकल एंड इलेक्ट्रोनिक्स इंजीनियरिंग के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। जिसमें प्रसन्नता के महत्व और विद्यार्थियों के जीवन में इसका प्रभाव पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्य वक्ता नोकिया नेटवर्क लिमिटेड के ग्लोबल डायरेक्टर डा. मंदीप शर्मा ने विद्यार्थियों को खुश रहने के लिए कई महत्वपूर्ण टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि प्रसन्नता केवल बाहरी परिस्थितियों पर निर्भर नहीं होती, बल्कि यह…

Read More