अलीगढ़। मंगलायतन विश्वविद्यालय में गुरुवार को मंगलायतन आयुर्वेदा एंड मेडिकल कालेज रिसर्च सेंटर, इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पेरामेडिकल साइंस, मंगलायतन हॉस्पिटल एवं रेड रिवन क्लब के संयुक्त तत्वाधान में विश्व रोज डे मनाया गया। इस दौरान कैंसर जैसी घातक बीमारी से लड़ रहे लोगों का उत्साह वर्धन करने व उनका सम्मान करने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुलपति प्रो. केवीएसएम कृष्णा ने कहा कि कैंसर एक घातक बीमारी है, इससे व्यक्ति के मानसिक स्वास्थ्य पर भी असर पड़ता है। हमारी जिम्मेदारी है कि हम कैंसर पीड़ित…
Read MoreAuthor: mayank
पीएचडी के शोधार्थियों के लिए हुआ उन्मुखीकरण कार्यक्रम
मंगलायतन विश्वविद्यालय में बुधवार को पीएचडी के नए शोधार्थियों के लिए उन्मुखीकरण कार्यक्रम (ओरिएंटेशन प्रोग्राम) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पीएचडी करने वाले नए विद्यार्थियों का स्वागत और उन्हें शोध कार्य प्रणाली के संबंध में अवगत कराना था। कार्यक्रम में विद्यार्थियों के साथ ही अभिभावकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ कुलपति प्रो. केवीएसएम कृष्णा, डीन एकेडमिक उल्लास गुरुदास, प्रो. जयंतीलाल जैन, परीक्षा नियंत्रक प्रो. दिनेश शर्मा, डा. अशोक पुरोहित, डा. मनोज पटेरिया, प्रो. रविकांत ने संयुक्त रुप से मां सरस्वती के सामने दीप प्रज्ज्वलति कर किया।…
Read Moreहमारे देश की परंपरा बलिदान की रही है: दिनेशचंद्र शर्मा
मंगलायतन विश्वविद्यालय में धूमधाम से मनाया गया 76वां स्वतंत्रता दिवस अलीगढ़। भारत संघर्ष करते हुए अपनी संस्कृति, जीवन मूल्यों को बचाने में बलिदान करता रहा है। हमारा इतिहास कभी गुलामी का नहीं रहा, हमारे देश की परंपरा बलिदान की रही है। आज के नौजबानों को देश के लिए बलिदान होने वाले महापुरुषों से प्रेरणा लेनी चाहिए। क्योंकि आजादी मिलना सरल है उसे बनाए रखना कठिन है। उक्त उद्गार मंगलायतन विश्वविद्यालय में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेशचंद्र शर्मा ने कहेे। इससे पहले मुख्य…
Read Moreवाद-विवाद प्रतियोगिता में ग्रुप बी विजयी
मंगलायतन विश्वविद्यालय में आजादी के अमृत महोत्सव पर शिक्षा संकाय के इंस्टीट्यूट ऑफ एजूकेशन एंड रिसर्च में प्राचीन तथा आधुनिक काल शिक्षा और शारीरिक शिक्षा का विकास पर वाद-विवाद प्रतिस्पर्धा हुई। शुभारंभ डीन प्रो. जयंतीलाल जैन ने किया। प्राध्यापिका डा. रचना गिहार ने राष्ट्र भक्ति गीत सुनाया। बीएबीएड की छात्रा प्रियंका पाठक ने आजादी के अमृत महोत्सव पर भाषण से उत्साह वर्धन किया। संचालन डा. कविता शर्मा ने किया। प्रतियोगिता में ग्रुप बी की टीम विजयी रही। कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष डा. दीपशिखा सक्सेना, प्राध्यापक डा. यतेंद्रपाल, डा. शिवकुमार, डा. रामकुमार…
Read Moreस्वयं सेवकों ने घर-घर जाकर किया तिरंगा वितरण
मंगलायतन विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाइयों द्वारा निकटवर्ती गांवों में हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा का वितरण किया। स्वयं सेवकों की टोली असिस्टेंट प्रोफेसर दीपांशु गर्ग एवं डा. अर्पित मोहन के साथ गांव महतापुर पहुंची। गांव में घर-घर जाकर झंडा वितरण किया। ग्रामीणों में स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति की लहर देखते ही बनती है। आजादी के अमृत महोत्सव पर कुलपति प्रो. केवीएसएम कृष्णा एवं कुलसचिव ब्रिगेडियर समरवीर सिंह ने स्वयं सेवकोे को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम समन्वयक प्रो. सिद्धार्थ जैन ने बताया कि राष्ट्रीय ध्वज हमारी…
Read Moreमंविवि को मिला सर्वश्रेष्ठ उभरते हुए विश्वविद्यालय का सम्मान
अलीगढ़। मंगलायतन विश्वविद्यालय को देश की राजधानी दिल्ली में आयोजित आठवें डायलॉग इंडिया एकेडमिया काॅन्क्लेव में सर्वश्रेष्ठ उभरते हुए विश्वविद्यालय के तौर पर मान्यता देने के साथ सम्मानित किया गया है। मंगलायतन विश्वविद्यालय को यह पुरस्कार सड़क परिवहन राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह द्वारा प्रदान किया गया। विश्वविद्यालय की ओर से सम्मान डा. सौरभ कुमार ने ग्रहण किया। विवि पहुंचने पर उन्होंने कुलपति को सम्मान में मिले प्रतीक चिन्ह भेंट किए। इस मौके पर कुलपति प्रो. केवीएसएम कृष्णा ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह सम्मान प्राप्त करना विश्वविद्यालय…
Read Moreआजादी के अमृत महोत्सव के तहत निकाली गई तिरंगा यात्रा
मंगलायतन विश्वविद्यालय में मनाया जा रहा है आजादी का अमृत महोत्सव अलीगढ़। आजादी का अमृत महोत्सव मंगलायतन विश्वविद्यालय में धूमधाम से मनाया जा रहा है। इन दिनों विश्वविद्यालय परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा हुआ है। विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से इस महोत्सव को उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। सोमवार को विवि परिसर से तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में एनएसएस के स्वयं सेवक, विद्यार्थी हाथों में तिरंगा थामे देशभक्ति से ओतप्रोत नारे लगा रहे थे, वंदे मातरम व भारत माता के जयघोष से…
Read Moreआजादी के अमृत महोत्सव पर किया गया वृक्षारोपण
अलीगढ़। मंगलायतन विश्वविद्यालय की चारों राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाईयों के स्वयं सेवकों द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत निकटवर्ती गांव में जाकर वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। स्वयं सेवकों ने कार्यक्रम अधिकारी लव मित्तल, दीप शिखा सक्सैना, सोनी सिंह, पूनम रानी के निर्देशन में विभिन्न स्थानों पर फल दार वृक्षों का रोपण किया। ग्रामीणों ने वृक्षों की देखभाल करने का आश्वासन दिया। फल दार वृक्षों में मुख्यरुप से अमरूद, आम, बेल व जामुन के पौधे लगाए गए। कार्यक्रम समन्वयक प्रो. सिद्धार्थ जैन ने ग्रामीणों से अनुरोध किया कि वृक्षों…
Read Moreहरियाली तीज महोत्सव पर सुहाग प्रतीक किए भेंट
अलीगढ़। मंगलायतन विश्वविद्यालय में शनिवार को राष्ट्रीय सेवा योजना की महिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा हरियाली तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। आयोजन में कार्यक्रम अधिकारी डा. पूनम, डा. दीपशिखा व डा. सोनी ने विश्वविद्यालय में कार्यरत महिला सफाई कर्मियों को शुभकामनाएं देते हुए सुहाग चिन्ह एवं खाद्य सामग्री का वितरण किया। कार्यक्रम अधिकारी ने अपने संदेश में कहा कि यह महिलाओं के प्रेम एवं सौहार्द का उत्सव है। इसमें सावन की शीतल मंद सुगंधित बयार में झूला झूलने का अनूठा ही आनंद है। कार्यक्रम अधिकारी लव मित्तल ने आयोजक की…
Read Moreविश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर हुआ वेबिनार का आयोजन
अलीगढ़। विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर मंगलायतन विश्वविद्यालय व भारतीय विज्ञान संचार सोसायटी द्वारा एक वेबिनार का आयोजन किया गया। जिसका विषय सादगी पूर्ण संस्कृति से प्रकृति संरक्षण था। विदित रहे कि विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस 28 जुलाई को मनाया जाता है। इसके मनाने के पीछे लोगों को प्रकृति के प्रति प्रेरित करना है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. केवीएसएम कृष्णा ने कहा कि सादगी और अहिंसा की भावना का विकास करना चाहिए। यदि अहिंसा की भावना होगी तो व्यक्ति प्रकृति और जंगल में भी अतिक्रमण नहीं करेगा। अपने…
Read More