मंगलायतन विश्वविद्यालय के रेडियो नारद और स्मार्ट एनजीओ के संयुक्त तत्वावधान में गांव मौहकमपुर में “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” विषय पर जागरूकता परिचर्चा आयोजित की गई। पंचायत घर में हुई इस परिचर्चा में रेडियो नारद टीम ने ग्रामीण महिलाओं से स्वास्थ्य, स्वच्छता और सशक्तिकरण जैसे विषयों पर संवाद किया।
कार्यक्रम में कामिनी ने नारी के उत्थान और समाज निर्माण में उसकी भूमिका पर प्रकाश डाला। ममता ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग समय-समय पर प्रसव और माहवारी संबंधी जागरूकता अभियान चलाकर महिलाओं को सशक्त बना रहा है। उन्होंने रेडियो नारद और स्मार्ट एनजीओ के संयुक्त अभियान की सराहना की। सीएचओ विकास चौधरी ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर योजना की जानकारी देते हुए बताया कि यह नि:शुल्क इलाज के लिए एक प्रभावी पहल है। कार्यक्रम में याशिका गुप्ता, साहिल कौशिक, रुशाली, शिवम आदि उपस्थित रहे।
स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार विषय पर महिलाओं संग हुई परिचर्चा
