विश्व लक्ष्मी सर्वश्रेष्ठ लाइब्रेरियन अवार्ड से डा. अशोक उपाध्याय को किया गया सम्मानित

  अलीगढ़। मंगलायतन विश्वविद्यालय में विश्वविद्यालय पुस्तकालाध्यक्ष पद पर कार्यरत डा. अशोक कुमार उपाध्याय को मानव रचना विश्वविद्यालय, फरीदाबाद में हुए इंटरनेशनल कांफ्रेंस फॉर लाइब्रेरियन के दौरान विश्व लक्ष्मी सर्वश्रेष्ठ लाइब्रेरियन अवार्ड से सम्मानित किया गया। डा. उपाध्याय को पिछले वर्ष भी बेस्ट प्रैक्टिसिंग यूनिवर्सिटी लाइब्रेरियन अवार्ड एवं बेस्ट रिसर्चर 2023 का सम्मान प्राप्त हुआ था। डा. अशोक उपाध्याय को विश्व लक्ष्मी सर्वश्रेष्ठ अवार्ड से सम्मान के दौरान डा. राजेश कुमार, विश्वविद्यालय लाइब्रेरियन एमआरआईआईआरएस, प्रो. मनोज कुमार सिन्हा डीएलआइएस असम विश्वविद्यालय, डा. रमेश गौड़ प्रोफेसर व हैड कालानिधि डिवीजन आइएनजीसीए,…

Read More

मंविवि में एक पेड़ मां के नाम पहल के तहत किया पौधारोपण

  अलीगढ़। मंगलायत विश्वविद्यालय अध्ययन और अनुसंधान के साथ सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के लिए जाना जाता है। शनिवार को पर्यावरण संरक्षण के लिए राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की प्रथम इकाई द्वारा ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ पहल के तहत पौध रोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम न केवल विश्वविद्यालय परिसर में हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से था, बल्कि पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने व विद्यार्थियों में पौधों के संरक्षण के महत्व को समझाने के लिए भी था। इस अवसर पर कुलपति प्रो. पीके दशोरा ने कहा कि…

Read More

जीवन में जो झुकता है वह हमेशा प्राप्त करता है: समरवीर सिंह

मंगलायतन विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों को उनकी सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए ‘दिशा’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एंटी रैगिंग के तहत आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य विश्वविद्यालय परिसर में रैगिंग की समस्याओं के प्रति जागरूकता फैलाना और विद्यार्थियों को कानून और उनके अधिकारों के बारे में जानकारी देना था। कुलसचिव ब्रिगेडियर समरवीर सिंह ने स्वयं की सफलता की कहानी सुनाते हुए विद्यार्थियों को प्रेरित किया और उन्हें विश्वास दिलाया कि विश्वविद्यालय प्रशासन विद्यार्थियों की सुरक्षा के प्रति गंभीर है। उन्होंने कहा कि अनुशासन जीवन जीने की कला है,…

Read More