मंगलायतन विश्वविद्यालय में मनाई गई महर्षि चरक जयंती

मंगलायतन विश्वविद्यालय के मंगलायतन आयुर्वेदा मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर में प्राचीन चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद के विद्वान महर्षि चरक जयंती का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रंगोली व पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता के साथ ही गोष्ठी का आयोजन हुआ। विद्यार्थियों ने रंगोली और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में भाग लिया। रंगोली प्रतियोगिता में छात्रों ने अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए विभिन्न रंगों से सुंदर आकृतियां बनाई। रंग-बिरंगी रंगोली ने विश्वविद्यालय परिसर को जीवंत बना दिया। वहीं, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में छात्रों ने महर्षि चरक के जीवन और उनके विचारों को…

Read More

मंगलायतन विवि ने मनाया राष्ट्रीय पुस्तकालय दिवस

मंगलायतन विश्वविद्यालय में पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग ने केंद्रीय पुस्तकालय के संयुक्त तत्वावधान में १२ अगस्त को राष्ट्रीय पुस्तकालय दिवस मनाया। पुस्तकालय विभाग के अध्यक्ष डॉ अशोक कुमार उपाध्याय ने कार्यक्रम की शुरुआत डॉ एस आर रंगनाथन के छायाचित्र पर माल्यार्पण करके की। डाण् उपाध्याय ने भारत में डॉ एस आर रंगनाथन के पुस्तकालय के क्षेत्र में योगदान के बारे में सभी को अवगत कराया। उन्होंने कहा की पुस्तक ज्ञान का भंडार है और पुस्तकालय हमें सीखने, ज्ञान का विस्तार करने और सूचना, संसाधन और व्यापक रूप से दुनिया से जुड़ने का अवसर प्रदान करता है।  इस दौरान डॉ दीपमाला, डॉ मुशाहिद अली, दिनेश व्यास, हितेश शर्मा और गौरव मिश्रा तथा छात्र एवं छात्राये आदि उपस्थित रहे।

Read More