गोष्ठी में किसानों को दी नवीन कृषि पद्धतियों की जानकारी

Spread the love

मंगलायतन विश्वविद्यालय द्वारा उन्नत भारत अभियान के तहत कृषि संकाय के साथ गांव मोहकमपुर में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें किसानों को नवीन कृषि पद्धतियों की जानकारी प्रदान की गई। जिससे वह कम लागत में अधिक उपज प्राप्त कर सकें। वहीं, स्वयंसेवकों ने घर-घर जाकर विकास कार्यों की स्थिति के संबंध में ग्रामीणों से फीडबैक लिया।
गोष्ठी को संबोधित करते हुए कृषि संकाय के अध्यक्ष प्रो. प्रमोद कुमार ने फरवरी माह में खेती में किए जाने वाले समसामयिक कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने आलू व गेहूं की खेती के रखरखाव की विस्तार से जानकारी दी। प्रो. वेदरतन ने कीट पतंगों एवं रोगों से फसलों को बचाने के उपचार बताए। वहीं डा. मयंक प्रताप ने अंधाधुंध रासायनिक खादों का प्रयोग न करके वैज्ञानिक पद्धति से पोषक तत्वों को फसल में प्रयोग करने संबंधी जानकारी दी। कार्यक्रम संयोजक डा. स्वाति अग्रवाल ने उन्नत भारत अभियान के संबंध में जानकारी देते हुए ग्रामीणों से सहयोग की अपेक्षा की। वहीं कार्यक्रम में डा. दीपशिखा सक्सेना, डा. रोबिन वर्मा, डा. हिबा इस्लाही, श्रेष्ठ उपाध्याय, डा. प्रत्यक्ष पांडे, पंकज कुमार, डा. संजय सिंह आदि ने भी विचार रखे। स्वयंसेवकों में स्नेहल, अनुराग, सत्यम, भूमिका, यशी, मोहित, श्यामानंद, संप्रदा, पालेंद्र, करन आदि का सहयोग रहा।

Related posts