चौपाल लगाकर ग्रामीणों को किया स्वास्थ्य के प्रति जागरूक

Spread the love

मंगलायतन विश्वविद्यालय की उन्नत भारत अभियान सैल द्वारा स्वास्थ्य साक्षरता चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन का सहयोग रहा। गांव महतापुर में आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ प्राथमिक चिकित्सा पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।

कार्यक्रम समन्वयक डा. स्वाति अग्रवाल ने उन्नत भारत अभियान के तहत चलाई जा रही पहल के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान की। ग्रामीणों से स्वास्थ्य चर्चा करते हुए मीनाक्षी बिष्ट ने घरेलू प्राथमिक चिकित्सा पर प्रकाश डाला। अचानक जलने पर प्राथमिक चिकित्सा कैसे की जाए इस संबंध में अलका सिंह ने जानकारी दी। हृदयाघात की बढ़ती समस्या पर चर्चा करते हुए सैयद राशिद ने सीपीआर की जानकारी दी। उन्होंने हार्ट अटैक आने पर किस प्रकार व्यक्ति की जान बचाई जा सकती है इसका सजीव प्रदर्शन के माध्यम से ग्रामीणों को समझाया। वहीं सलोनी सिंह, शुभम पुनेरा व विनोद कुमार ने भी प्राथमिक चिकित्सा के संबंध में अपने विचार रखे। डा. दीपशिखा सक्सेना, डा. रोबिन वर्मा, डा. भारतेंदु चैहान ने स्वयंसेवकों के साथ घर-घर जाकर ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर सर्वे किया। सर्वे के दौरान ग्रामीणों की आर्थिक स्थिति, रोजगार, सरकारी योजना का लाभ मिल रहा है या नहीं इसकी जानकारी प्राप्त की गई। ग्रामीणों ने कार्यक्रम की सराहना की।

Related posts