मंगलायतन विश्वविद्यालय के कृषि संकाय की प्राध्यापिका डा. आकांक्षा सिंह द्वारा लिखित नवीनतम पुस्तक ‘फंडामेंटल ऑफ प्लांट बायोकेमिस्ट्री एंड टेक्नोलॉजी’ का विमोचन हुआ। इस पुस्तक का विमोचन कुलपति प्रो. पीके दशोरा, परीक्षा नियंत्रक प्रो. दिनेश शर्मा, डीन एकेडमिक प्रो. राजीव शर्मा, प्रो. प्रमोद कुमार व डा. राजेश कुमार उपाध्याय द्वारा किया गया। उन्होंने पुस्तक लेखिका की सराहना की और आशा व्यक्त की कि यह पुस्तक विद्यार्थियों के लिए मार्गदर्शन का माध्यम बनेगी।
लेखक डा. आकांक्षा सिंह ने बताया कि इस पुस्तक में प्लांट बायोकेमिस्ट्री के मूल सिद्धांतों को शामिल किया गया है, साथ ही जैव प्रौद्योगिकी के उपयोगों के साथ एक स्पष्ट संबंध भी है। जिसका पर्यावरणीय स्थिरता, कृषि और स्वास्थ्य सेवा के लिए व्यापक प्रभाव है। यह पुस्तक स्नातक तथा परास्नातक विद्यार्थियों के लिए सरल भाषा में लिखी गई है। जिससे विद्यार्थियों को इस विषय को समझने में आसानी होगी तथा उन्हें विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सहायता भी मिलेगी।
कृषि संकाय की प्राध्यापिका डा. आकांक्षा सिंह की पुस्तक का हुआ विमोचन
