लक्षण दिखने पर अवश्य कराएं क्षय रोग की जांच

मंगलायतन विश्वविद्यालय के कम्युनिटी रेडियो स्टेशन रेडियो नारद 90.4 एफएम व स्मार्ट संस्था नई दिल्ली के संयुक्त तत्वाधान में गांव गंगागढ़ी में द टीबी चेलेंज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम पत्रकारिता एवं जन संचार विभाग के विभागाध्यक्ष डा. संतोष गौतम के निर्देशन में हुआ। जिसमें ग्रामीणों को क्षय रोग के संबंध में जागरुक किया गया। कार्यक्रम में रेडियो के माध्यम से ग्रामीणों को क्षय रोग की जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि लक्षण दिखने पर क्षय रोग की जांच अवश्य कराएं। अब क्षय रोग का इलाज असंभव नहीं…

Read More