मंगलायतन विश्वविद्यालय के केंद्रीय पुस्तकालय द्वारा संकाय सदस्यों, कर्मचारियों, छात्रों और शोधार्थियों के लिए कानूनी डेटाबेस “मनुपात्रा” पर प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। लाइब्रेरियन डा. अशोक कुमार उपाध्याय ने विशेषज्ञ और सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया। प्रशिक्षण सत्र के वक्ता मनुपात्रा इंफाॅर्मेशन के एरिया सेल्स मैनेजर जेबी सिंह थे। उन्होंने व्यावहारिक प्रस्तुति के साथ वर्णित महत्वपूर्ण भाग के साथ मनुपात्रा डेटाबेस के संबंध में जानकारी दी। बताया कि वास्तव में डेटाबेस बहुत ही जानकारीपूर्ण तरीके से खोजने के साथ वांछित और सापेक्ष जानकारी एकत्र करने में मदद करता है। प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण सत्र में सक्रिय रूप से भाग लिया। वहीं अपने प्रश्न पूछकर शंकाओं का समाधान किया। प्रशिक्षण सत्र बहुत ही इंटरैक्टिव और सूचनात्मक था। कार्याशाला के अंत में प्राध्यापक डा. दीपमाला ने आभार व्यक्त किया।
Related posts
-
कृषकों को दी फसलोत्पादन की नवीन जानकारी
Spread the loveमंगलायतन विश्वविद्यालय के कृषि संकाय ने किया कृषि संगोष्ठी का आयोजन अलीगढ़। मंगलायतन विश्वविद्यालय... -
Workshop on Data Science and Cloud Computing
Spread the loveAligarh, Uttar Pradesh: Mangalayatan University Aligarh imparts holistic education in state-of-the-art areas to prepare... -
स्वास्थ्य शिविर में परामर्स के साथ दी निःशुल्क दवाएं
Spread the love-गांव बौना में कदम व एनएसएस ने किया स्वास्थ्य शिविर का आयोजन मंगलायतन विश्वविद्यालय...