वाद-विवाद प्रतियोगिता में ग्रुप बी विजयी

मंगलायतन विश्वविद्यालय में आजादी के अमृत महोत्सव पर शिक्षा संकाय के इंस्टीट्यूट ऑफ एजूकेशन एंड रिसर्च में प्राचीन तथा आधुनिक काल शिक्षा और शारीरिक शिक्षा का विकास पर वाद-विवाद प्रतिस्पर्धा हुई। शुभारंभ डीन प्रो. जयंतीलाल जैन ने किया। प्राध्यापिका डा. रचना गिहार ने राष्ट्र भक्ति गीत सुनाया। बीएबीएड की छात्रा प्रियंका पाठक ने आजादी के अमृत महोत्सव पर भाषण से उत्साह वर्धन किया। संचालन डा. कविता शर्मा ने किया। प्रतियोगिता में ग्रुप बी की टीम विजयी रही। कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष डा. दीपशिखा सक्सेना, प्राध्यापक डा. यतेंद्रपाल, डा. शिवकुमार, डा. रामकुमार…

Read More

स्वयं सेवकों ने घर-घर जाकर किया तिरंगा वितरण

मंगलायतन विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाइयों द्वारा निकटवर्ती गांवों में हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा का वितरण किया। स्वयं सेवकों की टोली असिस्टेंट प्रोफेसर दीपांशु गर्ग एवं डा. अर्पित मोहन के साथ गांव महतापुर पहुंची। गांव में घर-घर जाकर झंडा वितरण किया। ग्रामीणों में स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति की लहर देखते ही बनती है। आजादी के अमृत महोत्सव पर कुलपति प्रो. केवीएसएम कृष्णा एवं कुलसचिव ब्रिगेडियर समरवीर सिंह ने स्वयं सेवकोे को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम समन्वयक प्रो. सिद्धार्थ जैन ने बताया कि राष्ट्रीय ध्वज हमारी…

Read More

मंविवि को मिला सर्वश्रेष्ठ उभरते हुए विश्वविद्यालय का सम्मान

अलीगढ़। मंगलायतन विश्वविद्यालय को देश की राजधानी दिल्ली में आयोजित आठवें डायलॉग इंडिया एकेडमिया काॅन्क्लेव में सर्वश्रेष्ठ उभरते हुए विश्वविद्यालय के तौर पर मान्यता देने के साथ सम्मानित किया गया है। मंगलायतन विश्वविद्यालय को यह पुरस्कार सड़क परिवहन राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह द्वारा प्रदान किया गया। विश्वविद्यालय की ओर से सम्मान डा. सौरभ कुमार ने ग्रहण किया। विवि पहुंचने पर उन्होंने कुलपति को सम्मान में मिले प्रतीक चिन्ह भेंट किए। इस मौके पर कुलपति प्रो. केवीएसएम कृष्णा ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह सम्मान प्राप्त करना विश्वविद्यालय…

Read More

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत निकाली गई तिरंगा यात्रा

मंगलायतन विश्वविद्यालय में मनाया जा रहा है आजादी का अमृत महोत्सव अलीगढ़। आजादी का अमृत महोत्सव मंगलायतन विश्वविद्यालय में धूमधाम से मनाया जा रहा है। इन दिनों विश्वविद्यालय परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा हुआ है। विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से इस महोत्सव को उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। सोमवार को विवि परिसर से तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में एनएसएस के स्वयं सेवक, विद्यार्थी हाथों में तिरंगा थामे देशभक्ति से ओतप्रोत नारे लगा रहे थे, वंदे मातरम व भारत माता के जयघोष से…

Read More